फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारां में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर कार पार्वती नदी में गिरी, एक की मौत, चार की तलाश जारी

Sun, 26 Apr 2026 09:16 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Rajasthan News: बारां जिले के कोयला क्षेत्र में सुंडा कोठड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम द्वारा बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
गोताखोरों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां के कोयला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सुंडा कोठड़ी के पास अनियंत्रित होकर एक कार अचानक नदी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में करीब चार लोग सवार थे। चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे पार्वती नदी की गहराई में समा गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम को तैनात किया गया है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। मृतक की पहचान लोकेश कुमार मेहता निवासी कोयला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है 

ये भी पढ़ें-  कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं हीटवेव का कहर; जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता लोगों की खोज के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें