फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : लापता बीए स्टूडेंट की नहर में मिली लाश, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 08 Oct 2025 05:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में चार दिन से लापता बीए की छात्रा अंजली वर्मा का शव बुधवार को अयोध्या के रुदौली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में टिकट नगर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव से चार दिन से लापता बीए की छात्रा अंजली वर्मा (20) का शव बुधवार को अयोध्या के रुदौली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उससे बात करता था। उसने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अंजली बीए की छात्रा थी। और जे.बी.एस. कॉलेज टिकैतनगर में पढ़ती थी। बीते शनिवार की शाम करीब तीन बजे वह साइकिल से घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो अंजली की साइकिल शारदा सहायक नहर के किनारे खड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल फोन बंद मिला। रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश के बाद भी अंजली का कोई सुराग नहीं लग सका।

बुधवार को अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान अंजली वर्मा के रूप में हुई। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  कोतवाल जगदीश प्रसाद  का कहना है कि जनपद अयोध्या के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में  नहर में शव मिला है मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें