फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anta By-Election: नरेश मीणा को लेकर भाजपा का बड़ा बयान, कहा- नामांकन वापसी तक इंतजार करें, बहुत कुछ होना बाकी

Fri, 24 Oct 2025 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बारां

सार

Anta By-Election Update: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता उपचुनाव पर कहा कि नामांकन वापसी की तारीख तक इंतजार जरूरी है, क्योंकि कई बदलाव संभव हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बताया और दावा किया कि भाजपा यह चुनाव जीतने की स्थिति में है।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अमर उजाला से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की तारीख तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि बहुत कुछ होना अभी बाकी है।

विज्ञापन

 
‘कई नामांकन वापस होंगे’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा के नामांकन वापसी की उम्मीद करते हैं, तो राठौड़ ने जवाब दिया, बहुत से लोगों के नामांकन वापस होंगे। चुनाव में कोई मनोहर से मानेगा, कोई दबाव से, कोई किसी और तरीके से मानेगा। यह राजनीति का हिस्सा है और यह हमारे स्तर पर भी किया जाएगा। इसलिए अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। नामांकन वापसी के बाद ही पता चलेगा कि मैदान में कौन खड़ा है और कौन पीछे हट गया।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन
विज्ञापन

 
‘भाजपा का संगठन पूर्णतया मजबूत’
नरेश मीणा के अपनी टीम के साथ काम करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को किसी अन्य टीम की आवश्यकता नहीं है। राठौड़ ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है, हमारी जड़ें बूथ स्तर तक फैली हुई हैं। भाजपा का ढांचा मजबूत है और हम संगठित तरीके से चुनाव मैदान में हैं। किसी भी अतिरिक्त टीम या सहायता की हमें जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई के सवाल पर राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह घबराई हुई है। जिन उम्मीदवारों के अपने घर में नामांकन तक सही नहीं भरवाए जा सके, उनकी स्थिति क्या होगी यह जनता जानती है। जिस उम्मीदवार की पत्नी का नामांकन ही रद्द हो गया, वह जनता का नेतृत्व कैसे करेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव स्पष्ट बढ़त के साथ जीत रही है और नामांकन वापसी की तारीख तक की राजनीतिक स्थिति देखने लायक होगी।

यह भी पढ़ें- थप्पड़बाज एसडीएम: पत्नी नहीं तो कौन थी कार में बैठी महिला, जिसने की छेड़छाड़ की शिकायत? SDM ने पहले भी किए कांड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें