फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अधिसूचना जारी, फिर भी भाजपा-कांग्रेस-बीएपी ने नहीं खोले पत्ते, एक-दूसरे की सूची का इंतजार

Sun, 11 Oct 2026 08:43 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

पंचायतीराज चुनाव चार चरणों में होने हैं और पहले चरण के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है। वहीं, दूसरे चरण के लिए भी दो दिन बाद अधिसूचना जारी होनी है। इसके बावजूद बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
जिला परिषद डूंगरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के बावजूद डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। डूंगरपुर में पहले चरण के नामांकन के लिए 12 और 13 अक्टूबर का समय बचा है। सूत्रों के अनुसार, तीनों दलों ने उम्मीदवारों के पैनल तैयार कर लिए हैं और एक-दूसरे की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बीएपी ने 47 नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन


डूंगरपुर में पहले चरण के नामांकन के लिए बचे दो दिन
डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण में सात पंचायत समितियों में मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद से बीएपी को छोड़कर अब तक एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ है। पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन जमा होंगे, जिसमें महज दो दिन 12 और 13 अक्टूबर बचे हैं।

पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर को सात पंचायत समितियों सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी और चिखली में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। 24 अक्टूबर को 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। डूंगरपुर में जिला परिषद के कुल 37 और 14 पंचायत समितियों में 234 वार्डों में चुनाव होने हैं। जिले की 442 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण में इन पंचायत समितियों में होगा मतदान
दूसरे चरण में पंचायत समितियों डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा में जिला परिषद सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। इस चरण में 205 ग्राम पंचायतों में 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

BJP और कांग्रेस को एक-दूसरे की सूची का इंतजार
उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा में भी दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। यहां चार पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। डूंगरपुर की तरह बांसवाड़ा में भी अब तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। बीएपी ने 47 नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें