फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: पुश्तैनी जमीन पर खूनी संग्राम! मकान बनाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, हमले में 12 घायल

Sat, 27 Jun 2026 09:58 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान जिसे लेकर विवाद हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बोचडदा गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे और मकान निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के बोचडदा गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सज्जनगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है।

मकान निर्माण के दौरान भड़का विवाद
कसारवाड़ी थानाधिकारी राजवीर ने बताया कि शनिवार दोपहर पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान विवाद शुरू हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल एक पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोर्ट में लंबित है जमीन का विवाद
घायल कलसिंह और वालसिंह पुत्र हुरतान पणदा ने आरोप लगाया कि बोचडदा गांव स्थित उनकी पुश्तैनी खातेदारी भूमि का मामला सज्जनगढ़ एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने 30×50 फीट जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर पक्का मकान बनाना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर भीमा, प्रेम, अकल, दिलीप, जोगड़ा समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में कलसिंह, वालसिंह, मुकेश, अल्पेश, रिपु, एलम और साजन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
दूसरे पक्ष की ओर से भीमा, हीरा, परमसिंह, दिलीप और नाहरा के घायल होने की जानकारी सामने आई है। भीमा ने कसारवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विवादित जमीन पर अपना दावा किया है। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों को पहले भी दो बार शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा चुका है। राजस्व स्तर पर विवाद का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण तनाव लगातार बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें