फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, बाप-बेटे गंभीर; बांसवाड़ा में अब तक 250 से ज्यादा की गई जान

Sun, 26 Apr 2026 07:14 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara Accident: बांसवाड़ा के रोहनवाड़ी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। जिले में तेज रफ्तार, खराब सड़कें, हेलमेट की अनदेखी और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत गंभीर घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पिता और उसका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार के बीच आमने-सामने भिड़ीं बाइकें
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
इलाज के दौरान तीन लोगों ने तोड़ा दम
हादसे में भण्डारा गांव निवासी नानू (35) पुत्र गेबा गरासिया और आमरिया पाड़ा (आनंदपुरी) निवासी रंगजी (30) पुत्र मजू की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं नानू का भाई लक्ष्मण (33) पुत्र गेबा गरासिया को गंभीर हालत में पहले सल्लोपाट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दाहोद (गुजरात) रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पिता और मासूम बेटा घायल
दूसरी बाइक पर सवार उमेश (30) पुत्र रामजी और उसका 3 वर्षीय मासूम बेटा जयेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को देर रात बांसवाड़ा के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पढ़ें- IPL पर ऑनलाइन सट्टा: छोटे कमरे से चल रहा था नेटवर्क, पांच आरोपी गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड और अन्य सामान जब्त
 
जिले में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय
बांसवाड़ा में पिछले वर्ष ही मोटर साइकिल से हुए हादसों में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ग्रामीण और हाईवे सड़कों पर लोग अक्सर बिना नियंत्रण के तेज बाइक चलाते हैं, जिससे टक्कर की संभावना बढ़ जाती है।
 
खराब सड़कें और लापरवाही बन रही वजह
कई गांवों के पास सड़कें संकरी, टूटी या बिना लाइट के होने, गड्ढे, मोड़ और अंधेरे के कारण हादसों की संख्या बढ़ी है। हेलमेट न पहनने की आदत के कारण हादसे के बाद चोटें गंभीर हो जाती हैं और मौत का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

 
इसके अतिरिक्त गलत दिशा में बाइक चलाना या ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन को नजरअंदाज करना भी बड़ी वजह है। कुछ मामले चालक के नशे की हालत में होने से भी सामने आए हैं। ग्रामीण इलाकों में एक बाइक पर 2 से ज्यादा लोगों के बैठने से भी हादसे और मृतकों की संख्या बढ़ी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें