फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: फर्जी एनजीओ बनाकर बेरोजगारों से की ठगी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Sun, 04 May 2025 10:20 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बेरोजगार युवाओं से दस लाख बीस हजार रुपए वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी एनजीओ बनाकर बेरोजगारों से ठगी की थी।
विज्ञापन
मोटागांव थाना पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी एनजीओ बनाकर "योग मित्र" के पद पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने के मामले में जिले की मोटागांव थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि रामलाल पिता धुलजी भील निवासी कानेला ने "योग मित्र" एवं "मंडल संस्थान" के अध्यक्ष निलेश मईडा, सचिव अनिल मईडा और कोषाध्यक्ष पूंजीलाल डोकी के विरुद्ध परिवाद दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन विकास परिषद का गठन 12 दिसंबर 2023 को किया और उसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु एक अनुबंध बनाकर "योग मित्र वॉलंटियर्स" के रूप में नियुक्ति देने की बात कही। इसके लिए उन्होंने एक विज्ञप्ति भी जारी की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नागौर में भरा गया 21 करोड़ का मायरा, सोना-चांदी, पेट्रोल पंप और जमीन से लेकर सब कुछ किया भेंट

वेतन मांगा तो संचालक फरार
इसके बाद आरोपियों ने विज्ञप्ति देखकर आवेदन करने वाले बेरोजगार युवाओं से दस लाख बीस हजार रुपए वसूले। युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए, जिनमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संभागीय आयुक्त के नाम का उल्लेख था। इसके बाद आवेदकों से दो माह तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर काम करवाया गया। जब युवाओं ने दो माह का वेतन मांगा तो अध्यक्ष निलेश फरार हो गया। जांच में पता चला कि निलेश ने फर्जी एनजीओ "राजस्थान ग्रामीण मिशन विकास परिषद" का गठन किया और धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठ लिए। इस परिवाद पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा

जांच के बाद गिरफ्तारी
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी निलेश निवासी जेदला से संबंधित आवेदकों के बैंक खाते, राजीविका कार्यालय बांसवाड़ा और जयपुर से रिकॉर्ड प्राप्त कर जांच की। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने निलेश पुत्र भोगजी निवासी जेदला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें