फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: छह माह की प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद प्रसूता ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, नवजात की भी मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

कुशलगढ़ क्षेत्र में छह माह की प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला ने पहले अपने नवजात को खो दिया और कुछ ही देर बाद अस्पताल ले जाते समय उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
एमजी हॉस्पिटल, बांसवाड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार शाम कुशलगढ़ क्षेत्र की एक छह माह की गर्भवती महिला की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल रैफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पहले समय से  प्री-मैच्योर डिलीवरी के दौरान नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद शव को महात्मा गांधी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अब परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार किरण (26) पत्नी राजू मईड़ा, निवासी मुन्नीपाड़ा, टिमेंड़ा को रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कुशलगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सामान्य प्रसव हुआ लेकिन गर्भावस्था केवल छह माह की होने के कारण नवजात जीवित नहीं बच सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्भवती हत्याकांड में बड़ा फैसला: 24 घंटे बाद धरना समाप्त, 21 लाख मुआवजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

नवजात की मौत के बाद किरण की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के चचेरे भाई विजय ने बताया कि किरण की यह पहली संतान थी। उसका पति राजू मईड़ा गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता है और घटना के समय वहीं मौजूद था। महिला का शव फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला लगभग छह माह की गर्भवती थी। डिलीवरी के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला का पहले तीन बार गर्भपात भी हो चुका था। प्रसूता और नवजात की मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें