फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अधजला शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम; डूंगरपुर का मामला

Tue, 25 Mar 2025 04:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

घटना की गंभीरता को देखते हुए सागवाड़ा डिप्टी रूपसिंह और सीआई मदन खटीक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञ गिरिराज प्रसाद पाठक और गौरव दत्त ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
शव मिलने से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के नोकना गांव में एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


खेत में मिला अधजला शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, नोकना गांव में मंगलवार को कुछ लोग गेहूं की फसल काटने में व्यस्त थे। इस दौरान उन्हें खेत में अधजला शव दिखाई दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें; राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की शिक्षा नगरी कोटा की तारिफ, आरटीयू के 14वें दीक्षांत समारोह में लिया भाग
विज्ञापन


मृतक की पहचान और परिजनों का आरोप
वरदा थाना प्रभारी सुनील चावला ने बताया कि शव की पहचान ओबरी थाना क्षेत्र के नवापादर गांव निवासी सोमा (55) पुत्र नाथूलाल रोत के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सोमा की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए सागवाड़ा डिप्टी रूपसिंह और सीआई मदन खटीक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञ गिरिराज प्रसाद पाठक और गौरव दत्त ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार को सागवाड़ा राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें