फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज विधानसभा चुनाव हो जाएं तो सत्ता परिवर्तन तय है': बांसवाड़ा में बोले सचिन पायलट; भाजपा को जमकर घेरा

Mon, 13 Jul 2026 08:45 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पायलट ने कहा कि सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी
विज्ञापन
कुशलगढ़ में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बांसवाड़ा दौरे के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि यदि आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से निराश और परेशान है तथा कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन


सचिन पायलट रविवार को कुशलगढ़ में विधायक रमिला खड़िया के पति स्व. हुरतेंग खड़िया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस डबल इंजन सरकार का दावा किया गया था, वह विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। डबल इंजन अब केवल धुआं छोड़ रहा है, लेकिन जनता को विकास का लाभ नहीं मिल रहा।

नीतियां गरीब विरोधी
पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, आदिवासी और दलित विरोधी हैं। सरकार जनता के संसाधनों का उपयोग आम लोगों के बजाय कुछ चुनिंदा निजी और आर्थिक रूप से मजबूत वर्गों के हितों के लिए कर रही है। प्रदेश के आदिवासी और दलित समाज के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं को मिले हक
उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता योजनाओं को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। पायलट ने कहा कि यदि देश के अन्य राज्यों में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकता है तो राजस्थान की महिलाओं को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

पढे़ं: बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत की जयपुर से होगी हाईलेवल जांच, अस्पताल पहुंची विशेषज्ञों की टीम

एकजुट हों कार्यकर्ता
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पायलट ने कहा कि सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी तथा जनता के सहयोग से शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर नहीं, बल्कि एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ रही है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई देगा।
विज्ञापन


इससे पहले कुशलगढ़ पहुंचने पर सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में समर्थक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कई कार्यकर्ता जेसीबी मशीनों पर खड़े होकर उन पर पुष्पवर्षा करते नजर आए। पायलट को 51 किलो की विशाल माला पहनाई गई। ढोल और कुंडी की थाप पर आदिवासी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पारंपरिक आदिवासी पोशाक, स्मृति चिह्न, तीर-कमान तथा हल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक रमिला खड़िया, जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, रोहित खड़िया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें