फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: घूसखोरी के आरोपी बागीदौरा विधायक का पीए गिरफ्तार, 20 लाख की रिश्वत राशि के साथ भागा था

Fri, 07 Nov 2025 07:52 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल का निजी सहायक अपने एक अन्य साथी के साथ जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि ये विधायक आवास से रिश्वत में मिले 20 लाख रुपये लेकर भागा था।
विज्ञापन
विधायक जयकृष्ण पटेल का पीए हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के निजी सहायक रोहिताश मीणा और उसके साथी राजेश कुमार मीणा को गुरुवार शाम को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह करीब 6 माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर डीआईजी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में एएसपी संदीप सारस्वत की टीम मीणा की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को टीम के सदस्य हिमांशु शर्मा को मिली सूचना के बाद जयपुर के झालाना क्षेत्र से भरतपुर के जगजीवनपुर निवासी रोहिताश मीणा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। रोहिताश से पूछताछ के बाद टोडाभीम के नांगलशेरपुर निवासी राजेश कुमार मीणा को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एसीबी से बचने के लिए वे दिल्ली और गुजरात में छिपते फिर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बर्फीली हवाओं से राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, फतेहपुर में सीजन का सबसे सर्द दिन
विज्ञापन


संपत्ति कुर्की की चल रही थी तैयारी

एसीबी ने हाल ही में फरार आरोपी रोहिताश की संपत्ति कुर्क करने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। संपत्ति कुर्क होने की सूचना पर आरोपी खुद एसीबी के चंगुल में आ गया। उल्लेखनीय है कि खनन कारोबारी के खिलाफ विधानसभा में लगाए गए सवाल को वापस लेने के बदले में बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल ने ज्योतिनगर स्थित विधायक निवास पर 20 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके कई वीडियो फुटेज भी वायरल हुए थे। 
विज्ञापन


विधायक ने रिश्वत की राशि लेते ही निजी सहायक रोहिताश को दे दी और वह राशि लेकर राजेश को देने निकल गया था। एसीबी के पीछा करने पर रोहिताश रिश्वत की राशि जगतपुरा में अपने मामा को देकर भाग गया था। मामले में विधायक पटेल को 4 मई और उनके साथियों विधायक के चचेरे भाई, रोहिताश के मामा और एक अन्य परिचित को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में अगस्त महीने में राजस्थान हाइकोर्ट ने पटेल व अन्य को जमानत दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें