फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: डंपर में प्लाई से पार्टीशन कर पत्थरों के नीचे छुपाई थी 15 लाख की शराब, पुलिस ने पर्दाफाश किया

Tue, 17 Jun 2025 12:22 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

गुजरात में शराब बंदी के चलते तस्करों द्वारा राजस्थान से शराब सप्लाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले की मोटागांव थाना पुलिस ने इसी संदर्भ में एक डंपर से प्लाई लगाकर पत्थरों के नीचे छिपाई गई लाखों रुपये की शराब जब्त की है।
विज्ञापन
डंपर के भीतरी भाग में भरे शराब के कार्टन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद तस्करों द्वारा चोरी-छिपे शराब भेजने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में मोटागांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर से करीब 15 से 18 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। तस्करों ने डंपर में चालाकी से प्लाई लगाकर दो हिस्से बनाए और नीचे शराब के कार्टन छिपाकर ऊपर पत्थर भर दिए थे।
विज्ञापन


मोटागांव थाना अधिकारी रामसिंह पंवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोरड़ी गांव में मंदिर के पास एक डंपर संदिग्ध हालत में खड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डंपर में मौजूद दो लोगों से पूछताछ की। उनमें से एक ने अपना नाम मनीष पुत्र देवीलाल निवासी महाराष्ट्र और दूसरे ने शंकर पुत्र सोमा निवासी लसाड़िया बताया। दोनों ने डंपर खराब होने का कारण देकर वहीं रुकना बताया। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने डंपर की तलाशी ली तो ऊपर छोटे पत्थर भरे हुए थे। इन्हें हटाने पर नीचे एक बड़ी प्लाई की परत दिखाई दी, जिसमें दरवाजा बना हुआ था। दरवाजा खोलने पर उसके अंदर भारी मात्रा में शराब के कार्टन छिपे मिले।

ये भी पढ़ें: Alwar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, 2 लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, हिरासत में तीन आरोपी
विज्ञापन


डंपर से राजस्थान में निर्मित विभिन्न ब्रांड की बीयर और शराब के कुल 292 कार्टन बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 15 से 18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने डंपर जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि यह शराब गुजरात के वडोदरा भेजी जा रही थी। डंपर पर बारिश के कारण घास उग आई थी, जिससे शक कम लगे। आरोपी मनीष ने पूछताछ में बताया कि उसे मावली औद्योगिक क्षेत्र, उदयपुर से रतन डांगी नामक व्यक्ति ने पत्थर खाली कराने के लिए डंपर सौंपा था। गुजरात में इस समय पंचायत चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि यह शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल की जानी थी। पुलिस अब इस मामले के मास्टर माइंड और गुजरात में शराब की डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
 

डंपर के भीतरी भाग में भरे शराब के कार्टन।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें