फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: बांसवाड़ा में कीर्ति पारवानी ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत अंक, परिजनों में खुशी की लहर

Tue, 24 Mar 2026 09:40 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

RBSE 10th Result 2026 Update: बांसवाड़ा की कीर्ति पारवानी ने 99.33 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। अन्य छात्राओं का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। जिले की राज्य में 12वीं रैंक रही और कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कीर्ति पारवानी ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। बांसवाड़ा जिले का परीक्षा परिणाम 95.74 प्रतिशत रहा है, जो गत वर्ष से 1.04 प्रतिशत अधिक है। जिले में 2025 में परीक्षा परिणाम 94.70 प्रतिशत और 2024 में 93.17 प्रतिशत रहा था। महात्मा गांधी स्कूल पालोदा की छात्रा कीर्ति पारवानी ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह जिले में अव्वल रही है।

विज्ञापन


बांसवाड़ा जिले में इस वर्ष परीक्षा के लिए 29 हजार 495 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 28 हजार 390 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें 14 हजार 29 छात्र और 14 हजार 361 छात्राएं थीं। जिले में 27 हजार 180 विद्यार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा में सम्मिलित जिले के 15 हजार 458 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 10 हजार 219 ने द्वितीय श्रेणी और 1 हजार 503 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।

जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि राज्य में जिले की रैंकिंग 12वें स्थान पर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 100 से अधिक शिक्षाविदों का सहयोग लिया। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के टिप्स बताए। माॅडल प्रश्न बैंक स्कूलों तक पहुंचाया, जिससे सफलता मिली।
विज्ञापन


छात्राओं का रहा दबदबा
जिले में 10वीं बोर्ड के परिणाम में छात्राओं का दबादबा रहा है। 14 हजार 29 छात्रों में से 13 हजार 390 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 95.45 रहा है। 7 हजार 298 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 14 हजार 361 छात्राओं में से 13 हजार 790 सफल रहीं हैं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.02 रहा है। इस बार 8 हजार 160 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

कीर्ति का आईएएस का लक्ष्य
जिले के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय पालोदा की छात्रा कीर्ति पारवानी ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह जिले में अव्वल रही है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। उसके पिता इंडोनेशिया में काम करते हैं। मां हर्षा निजी स्कूल में अध्यापिका है। जिले में अव्वल रहने पर पूरे परिवार में हर्ष व्याप्त है। स्कूल स्टाफ ने भी कीर्ति की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उसने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है।

पढ़ें- RBSE 10th Result 2026: अजमेर की बेटी रजनी ने हासिल किए 99.50% अंक, सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी

कर्मकांडी पिता के बेटे ने फहराया परचम
पालोदा के महात्मा गांधी स्कूल के छात्र पर्व भट्ट पुत्र कीर्तन भट्ट ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। उसके पिता कर्मकांड (पूजा-पाठ) के माध्यम से परिवार का पोषण करते हैं और माता गृहिणी हैं।



गढ़ी सेमालिया निवासी क्रेषा भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए है, वह महात्मा गांधी स्कूल मोरड़ी में अध्ययनरत है। उनके पिता मनोज भारद्वाज परतापुर में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन




जिले के नौगामा कस्बे के जेनम जैन ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं व माता गृहणी हैं। बड़े भाई सर्वेश जैन डॉक्टर हैं। ओनिक माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत खांदू कॉलोनी की छात्रा आस्था पुत्री अशोक यादव ने 95.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।



आदित्य पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत शहर निवासी तनिष्का गुप्ता पुत्री लोकेश कुमार गुप्ता ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसके पिता मार्बल व्यवसायी व माता गृहिणी हैं। एवीएम सैकंडरी स्कूल, बागीदौरा में अध्ययनरत ऊर्वी पाटीदार ने भी 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। तलवाड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की विदुषी त्रिवेदी ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें