फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: पत्नी से झगड़े के बाद साले पर टूटा जीजा का गुस्सा, घर के बाहर बुलाकर पेट में घोंपी तलवार; मौत

Wed, 05 Aug 2026 04:18 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

शहर के दाहोद नाका क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने तलवार से अपने साले पर हमला कर दिया। गंभीर घायल साले की उदयपुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
तलवार के वार से साले की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र के दाहोद नाका इलाके में मंगलवार रात पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने साले पर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साले को पहले महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल ले जाया गया और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राजतालाब थाना के एसआई विशाल गवरिया ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल पुत्र नरसिंह बंजारा (33), निवासी बंजारा बस्ती, दाहोद नाका के रूप में हुई है। आरोपी राजेश पुत्र गोरीलाल बंजारा, निवासी भवानपुरा का रहने वाला है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मंगलवार रात राजेश का अपनी पत्नी बादामी से विवाद हो गया। विवाद के बाद बादामी अपने भाई अनिल के घर चली गई। कुछ देर बाद राजेश भी वहां पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। अनिल ने बीच-बचाव कर उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

विज्ञापन


पढ़ें: मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं, कांग्रेस ने बताया आदिवासी शहीदों का अपमान; BJP पर आरोप

पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी तलवार लेकर दोबारा अनिल के घर पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए अनिल को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही अनिल बाहर आया, आरोपी ने उसके पेट में तलवार घोंप दी और मौके से फरार हो गया।

अनिल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें