फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: पहाड़ी से फिसलकर एमबीसी जवान की मौत, साथी को बचाने में दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Jul 2025 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

भूंगड़ा थाना क्षेत्र में जगमेरू पहाड़ी पर दोस्तों के साथ घूमने गए एमबीसी के जवान की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य जवान भी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भूंगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जगमेरू पहाड़ी पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में एमबीसी के एक जवान कल्पेंद्र सिंह (27) की गहरी खाई में गिरने से मौत गई। वहीं उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य जवान जीवन सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि एमबीसी के चार जवान कल्पेंद्र सिंह, सत्तू सिंह, देवराज और देवेंद्र सिंह जगमेरू पहाड़ी पर घूमने गए थे। इस दौरान पहाड़ी के किनारे खड़े कल्पेंद्र सिंह का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। उसे बचाने के लिए नीचे उतरे कांस्टेबल जीवन सिंह भी गिरकर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: रील के चक्कर में दांव पर लगाई मासूम की जिंदगी, पिता ने बेटी को बरेठा बांध की रैलिंग पर उतारा
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भूंगड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कल्पेंद्र सिंह का शव बरामद किया गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायल जवान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

मृतक जवान कल्पेंद्र सिंह मूलतः डूंगरपुर जिले के वरदा गांव का निवासी था और एमबीसी में ट्रेनर के रूप में सेवाएं दे रहा था। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें