डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय मां की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के उसे छोड़कर चले जाने से नाराज था। इसे लेकर वह माता-पिता से आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर मंगलवार को गुस्से में उसने मां पर हमला कर दिया।
दोवड़ा थाना एसआई नारायणलाल मईड़ा के अनुसार, मृतका की पहचान सुखी ननोमा (55) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा पवन ननोमा घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर सुखी ननोमा घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान उसका बेटा पवन पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की बात को लेकर मां से विवाद करने लगा।
छह साल पहले की थी लव मैरिज
मृतका के पति वालेंग ननोमा ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा पवन करीब छह साल पहले कैलाशी नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह करके घर बसा चुका था। शादी के करीब एक साल बाद दोनों के एक बेटा हुआ। इसके बाद कैलाशी अपने बेटे को छोड़कर चली गई। पत्नी के चले जाने के बाद से पवन मानसिक तनाव और नाराजगी में माता-पिता से अक्सर विवाद करता था।
घटना के बाद आरोपी फरार
मृतिका महिला का फाइल फोटो।