फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चाय के बर्तन फेंके, मां ने डांटा तो लट्ठ उठाकर कर दिया हमला; डूंगरपुर में बेटे पर हत्या का केस

Wed, 30 Sep 2026 03:12 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज युवक ने अपनी 55 वर्षीय मां की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय मां की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के उसे छोड़कर चले जाने से नाराज था। इसे लेकर वह माता-पिता से आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर मंगलवार को गुस्से में उसने मां पर हमला कर दिया।

दोवड़ा थाना एसआई नारायणलाल मईड़ा के अनुसार, मृतका की पहचान सुखी ननोमा (55) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा पवन ननोमा घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर सुखी ननोमा घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान उसका बेटा पवन पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की बात को लेकर मां से विवाद करने लगा।

विज्ञापन


पवन ने चाय के बर्तन उठाकर फेंक दिए और वहां से जाने लगा। मां ने बेटे को डांटते हुए उसका पीछा किया। इसी दौरान पवन ने घर में रखा लट्ठ उठा लिया और मां के सिर पर लगातार वार कर दिए। हमले में सुखी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई और अधिक खून बह जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

छह साल पहले की थी लव मैरिज
मृतका के पति वालेंग ननोमा ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा पवन करीब छह साल पहले कैलाशी नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह करके घर बसा चुका था। शादी के करीब एक साल बाद दोनों के एक बेटा हुआ। इसके बाद कैलाशी अपने बेटे को छोड़कर चली गई। पत्नी के चले जाने के बाद से पवन मानसिक तनाव और नाराजगी में माता-पिता से अक्सर विवाद करता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह

घटना के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन

वारदात के बाद पवन मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

मृतिका महिला का फाइल फोटो।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें