फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छुट्टियां मनाने ननिहाल आया था मासूम, सांप के डंसते ही बुझ गया घर का चिराग; डेढ़ घंटे में चली गई जान

Sun, 07 Jun 2026 06:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा के खटवाड़ा गांव में ननिहाल आए छह वर्षीय रौनक की सांप के डसने से मौत हो गई। खेलते समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन करीब डेढ़ घंटे के भीतर उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
सांप ने जिस पैर पर काटा, उस पर बांधा गया कलावा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। बच्चे को बचाने के लिए परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आंबापुरा थाना क्षेत्र के कालानाला गांव निवासी मुकेश मईड़ा करीब 15 दिन पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ससुराल खटवाड़ा गांव आए थे। रविवार सुबह परिवार के सदस्य घर में थे, जबकि उनका सबसे छोटा बेटा रौनक (6) घर के बाहर खेल रहा था।

पत्थरों के बीच छिपे सांप ने पैर में डसा
बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते रौनक पत्थरों के ढेर के पास पहुंच गया। इसी दौरान पत्थरों के बीच छिपे एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही रौनक दर्द से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर माता-पिता बाहर पहुंचे और उसे तत्काल परतापुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रेफर किया
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सांप का जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया था और करीब डेढ़ घंटे के भीतर ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पिता मुकेश मईड़ा ने बताया कि बेटे को बचाने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

ये भी पढ़ें-  बीज निगम डायरेक्टर पर एसीबी का शिकंजा, रिश्वतखोरी जांच में 1.30 करोड़ रुपये नकद बरामद
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई और अस्पताल में शव से लिपटकर बिलखती रही। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। गढ़ी थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें