फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दोस्त के कहने पर भेजा था बम धमकी वाला मेल, बांसवाड़ा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

Sun, 24 May 2026 04:44 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Rajasthan: बांसवाड़ा शहर के मोहन काॅलोनी क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना बांसवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के मोहन काॅलोनी क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक भी मोहन कॉलोनी क्षेत्र का ही निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 5 मई को एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 10 मार्च को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उनके विभाग के सर्वर से बम की धमकी संबंधी शिकायत मिली। एक ई-मेल में बैंक में बम होने का बताया गया था। बैंक प्रबंधन से सुरक्षा के प्रबंध किए। कार्मिकों को बाहर निकाला। प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी।

पढ़ें: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार
विज्ञापन


दोस्त ने दिया था सुझाव
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल टीम के सहयोग से अनुसंधान आरंभ किया। जिस ई-मेल से धमकी आई थी, उसकी जानकारी लेने पर सामने आया कि मोहन काॅलोनी निवासी वंश हेड़ा नामक युवक ने वह ई-मेल आईडी बनाई थी। इस पर उसे डिटेन कर पूछताछ की तो उसने अपने एक दोस्त के सुझाव पर 10 मार्च को फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बैंक को बम से उड़ाने का मेल करना कबूल किया।
विज्ञापन


पहले भी पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी वंश हेड़ा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वह पूर्व में म्युल अकाउंट बनाकर 32 लाख रुपए के फर्जी ट्रांजेक्शन करने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें