फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मां बनते ही उजड़ी खुशियां! प्रसव के 24 घंटे के भीतर 2 प्रसूताओं की मौत, एमजी अस्पताल में हड़कंप

Sat, 11 Jul 2026 10:31 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

प्रसव के 24 घंटे के भीतर दो प्रसूताओं की मौत ने बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में हलचल मचा दी है। दोनों मामलों में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकीय समिति मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में दो घंटे के भीतर दो प्रसूताओं की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकीय समिति गठित की है। दोनों महिलाओं ने पहली बार संतान को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती सवनिया निवासी लक्ष्मी (21) और कानेला निवासी लीला (32) की शुक्रवार को प्रसव के बाद मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार लक्ष्मी गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी, जबकि लीला की प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप को मौत का संभावित कारण माना गया है।

7 ग्राम से भी कम था हीमोग्लोबिन
लक्ष्मी का विवाह तीन वर्ष पहले अरविंद से हुआ था। उसने एक बेटी को जन्म दिया था। प्रसव से पहले उसका हीमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम था। ऑपरेशन से पहले उसे एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया,  लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका रक्तचाप, नाड़ी, श्वसन गति और ऑक्सीजन स्तर अचानक गिरने लगा। चिकित्सकों ने उसे बचाने के हर संभव प्रयास किएदलेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। नवजात बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: स्कूल के लिए निकले छात्र की संदिग्ध मौत, माही नदी में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हाई बीपी के कारण हुई दूसरी प्रसूता की मौत
दूसरी प्रसूता कानेला निवासी लीला का विवाह दो वर्ष पहले विजय से हुआ था। उसने बेटे को जन्म दिया लेकिन सिजेरियन प्रसव के 24 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। अस्पताल की प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप को मौत का संभावित कारण माना गया है। नवजात की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। बताया गया कि लीला को पहले गढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया था।
विज्ञापन


पांच सदस्यीय समिति करेगी जांच
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश काचा ने बताया कि दोनों मामलों की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकीय समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों को बचाने के लिए चिकित्सकों ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों मौतों के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें