फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: 'महीसागर' में उमड़ा 'जनसागर', बेणेश्वर धाम मेले में पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु, किया पवित्र स्नान

Wed, 12 Feb 2025 08:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

पालकी यात्रा में भक्तों ने महंत अच्युतानंद महाराज को कंधों पर उठाकर नदी स्नान करवाया और भजन-कीर्तन के साथ हरि मंदिर तक यात्रा निकाली। मेले में झूले, चकरी, दुकानों और पारंपरिक भोजन का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। यह पंचमी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान के प्रयाग बेणेश्वर धाम पूजन कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माही, सोम और जाखम नदियों के जल संगम तीर्थ राजस्थान के प्रयाग बेणेश्वर धाम पर बुधवार को माघ पूर्णिमा पर वार्षिक मेले में लगभग तीन लाख श्रद्धालु उमड़े। भोर होने के साथ बेणेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की रेलमपेल दिनभर बनी रही। रात्रि में भी मेला पूरे परवान पर रहा। 

विज्ञापन


बेणेश्वर धाम पर राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर जिलों के साथ ही मध्य प्रदेश और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने जल संगम तीर्थ पर आबूदरा में पवित्र स्नान किया। भगवान बेणेश्वर के दर्शन किए। इसके बाद अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियों को भावुक मन से जल में प्रवाहित किया। श्रद्धालुओं ने नदी के तट के समीप ही खुली जगह पर दाल-बाटी बनाकर परिजनों के साथ सामूहिक रूप से ग्रहण किया।

पालकी यात्रा का उत्साह
इधर, साबला स्थित हरि मंदिर से बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानन्द महाराज की पालकी यात्रा का अपार उत्साह रहा। संत मावजी महाराज और बेणेश्वर धाम के जयकारों के बीच माव भक्तों ने महंत के संग पवित्र स्नान किया। महंत को कंधों पर बिठाकर पालकी तक ले गए। इसके उपरांत सुसज्जित पालकी में महंत को बिठाकर भक्त शंख ध्वनि की गूंज के बीच भजन-कीर्तन करते हुए पुनः पांच किलोमीटर दूर साबला हरिमंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


मेले का आनंद, जमकर खरीददारी
वार्षिक मेले में पहुंचे लोगों ने यहां लगी दुकानों पर अपनी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की खरीदारी की। मेलार्थियों ने झूले-चकरी, डोलर में झूलने का भी जमकर लुत्फ उठाया। मेला पंचमी तक चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें