फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: विधानसभा में बालोतरा के लिए बड़ी घोषणाएं, बजट जवाब में खेल, सड़क और जल प्रबंधन की मिली सौगात

Wed, 18 Feb 2026 11:03 AM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के जवाब में दिया कुमारी ने बालोतरा जिले के लिए सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, सड़क निर्माण और पचपदरा रिफाइनरी हेतु ट्रीटेड जल आपूर्ति की डीपीआर जैसी अहम घोषणाएं कीं। इन योजनाओं से खेल, औद्योगिक विकास, जल संरक्षण और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
बालोतरा के लिए विधानसभा में बड़ी घोषणाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में बजट पर चली लंबी बहस के बाद जब जवाब देने के लिए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी खड़ी हुईं, तो बालोतरा जिले के लिए कई अहम घोषणाएं सामने आईं। इन घोषणाओं में खेल, सड़क, जल प्रबंधन और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदल सकती हैं।

बालोतरा को मिला खेल मैदान का तोहफा
विज्ञापन

सिवाना क्षेत्र के युवाओं के लिए रही। सिवाना में सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाओं की दरकार थी। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के खिलाड़ी अब आधुनिक सतह पर अभ्यास कर सकेंगे, जिससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सिंथेटिक ग्राउंड बनने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा, बल्कि भविष्य में यहां जिला और संभाग स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।

पचपदरा रिफाइनरी के लिए बड़ी जल योजना
सबसे बड़ी घोषणा पचपदरा रिफाइनरी के लिए रही। वित्त मंत्री ने जोजरी और बांडी नदी में गिरने वाले शोधित (ट्रीटेड) जल के पुनः उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले ट्रीटेड पानी को पाइपलाइन के माध्यम से पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार औद्योगिक इकाइयों में मीठे पानी की खपत कम करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रही है। यदि यह योजना अमल में आती है तो उद्योगों को मीठे पानी पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी और भूजल दोहन पर भी नियंत्रण संभव होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना खास तौर पर पचपदरा क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी रिफाइनरी को वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध कराने की संभावनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर DPR बनाई जाएगी।

राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के जवाब में दिया कुमारी ने बालोतरा जिले के लिए सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, सड़क निर्माण और पचपदरा रिफाइनरी हेतु ट्रीटेड जल आपूर्ति की डीपीआर जैसी अहम घोषणाएं कीं। इन योजनाओं से खेल, औद्योगिक विकास, जल संरक्षण और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। बजट जवाब के दौरान बालोतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और सुधार के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी कम होगी।

पचपदरा क्षेत्र में व्यापक सड़क विकास
पचपदरा क्षेत्र में विभिन्न सड़क विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ 90 लाख रुपये की घोषणा की गई है। इन कार्यों से गांवों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कल्याणपुर से अराबा दुदतवान तक नई बीटी सड़क
कल्याणपुर से अराबा दुदतवान तक 4 किमी नई बीटी सड़क के निर्माण हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

जल प्रबंधन पर विशेष फोकस
डिप्टी सीएम ने अपने जवाब में यह भी रेखांकित किया कि राज्य सरकार जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। औद्योगिक इकाइयों में मीठे पानी की खपत कम करना और शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले शोधित जल का पुनः उपयोग करना इसी रणनीति का हिस्सा है। यदि जोजरी और बांडी नदी में गिरने वाले ट्रीटेड जल का प्रभावी उपयोग किया जाता है, तो यह मॉडल प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।

बालोतरा के विकास को नई रफ्तार
इन घोषणाओं से साफ है कि राज्य सरकार बालोतरा जिले में आधारभूत संरचना, खेल सुविधाओं और औद्योगिक जल प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है। सड़क परियोजनाओं से जहां ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। सबसे महत्वपूर्ण पहल ट्रीटेड जल को रिफाइनरी तक पहुंचाने की योजना मानी जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक संतुलन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें