फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा: NH-125 पर डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पांच युवकों की मौत, तीन गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 08:27 AM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। भांडियावास गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकरा गई, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
विज्ञापन
NH-125 पर रात का दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भांडियावास गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन


तीन युवकों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भयावह था कि तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में निजी एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों एवं मृतकों को बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अलवर पहुंचे जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, GST अधिकारी के घर डकैती का जल्द खुलासा होने का दावा
विज्ञापन


जोधपुर रैफर किए गए दो घायलों ने तोड़ा दम
नाहटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक बालोतरा जिले के बायतू क्षेत्र के कानोड़ गांव के रहने वाले थे। एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के स्थानीय लोगों के आरोपों ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें