फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: सिवाना में खेत से मिला कंकाल जैसा शव, इलाके में मची सनसनी

Tue, 30 Dec 2025 09:51 AM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

सिवाना उपखंड क्षेत्र के तेलवाड़ा गांव में रविवार को एक खेत में कंकाल जैसी हालत में युवक का शव मिला। शव की पहचान जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव निवासी 30 वर्षीय बूटाराम पुत्र खेकाराम भील के रूप में हुई।
विज्ञापन
खेत से मिला कंकालनुमा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवाना उपखंड क्षेत्र के तेलवाड़ा गांव की सरहद में रविवार को सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक खेत में कंकाल जैसी हालत में पड़े शव को देखा। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिवाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शुरुआती जांच और पहचान प्रक्रिया के बाद मृतक की पहचान जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव निवासी 30 वर्षीय बूटाराम पुत्र खेकाराम भील के रूप में की। बूटाराम पिछले करीब एक सप्ताह से लापता था और परिजनों ने पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


सिवाना थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि खेत से बरामद शव लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। लंबे समय तक खुले में रहने के कारण शव कंकाल जैसी अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जंगली जानवरों ने शव को नोचा है, जिसके चलते मृतक का एक हाथ अलग अवस्था में मिला। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट है कि उसकी मौत कई दिन पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिवाना उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखा, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मृतक के पिता खेकाराम ने बताया कि उनका पुत्र बूटाराम 21 दिसंबर की शाम करीब 4 से 5 बजे मिराज (किसी परिचित स्थान) जाने की बात कहकर घर से निकला। शाम तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन लगातार बंद आया। दो दिनों तक रिश्तेदारों, आस-पड़ोस और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मजबूर होकर 26 दिसंबर को बिशनगढ़ थाने में बूटाराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


पढे़ं: डूंगरपुर में दो सांसद चलती बैठक में भिड़े, तू-तड़ाक की आ गई नौबत; माहौल गर्माया

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बूटाराम मंदबुद्धि था और कई बार बिना बताए इधर-उधर चला जाता था। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह कहीं आसपास होगा, लेकिन समय बीतने के साथ चिंता बढ़ गई। सिवाना क्षेत्र के तेलवाड़ा गांव में सात दिन बाद बूटाराम का कंकाल जैसी हालत में शव मिलने से परिवार सदमे में है। पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है।
विज्ञापन


थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई है, लेकिन पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बूटाराम की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें