फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: जैसलमेर में खेत में अकेली रह रही महिला की हत्या, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Apr 2026 12:37 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: जैसलमेर के झिझनियाली क्षेत्र में खेत में अकेली रह रही एक किसान की पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। महिला का शव घर में लहूलुहान हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर जिले के झिझनियाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बालोतरा-बायतु निवासी एक किसान की पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब महिला घर पर अकेली थी और उसका पति किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बायतु गया हुआ था।

खेत के घर में मिला खून से लथपथ शव
जानकारी के अनुसार, दंपति पिछले करीब 10 वर्षों से अपने खेत में बने ट्यूबवेल के पास ही रह रहे थे। घटना वाले दिन किसान अमराराम शादी से लौटकर अपने खेत स्थित घर पहुंचा। जैसे ही उसने घर में प्रवेश किया, सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी का शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।

सिर पर वार कर हत्या की आशंका
मृतका के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की है। घटना के समय महिला पूरी तरह अकेली थी, जिससे बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।

लूट का एंगल संदिग्ध, रंजिश की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर सोने-चांदी के जेवर सुरक्षित मिले हैं, जिससे लूट के एंगल पर संदेह खड़ा होता है। हालांकि, अन्य तथ्यों को देखते हुए पुलिस रंजिश और साजिश के पहलुओं को भी गंभीरता से जांच रही है।

ट्रैक्टर और जीरे की बोरियां गायब होने की आशंका
मामले में कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं जो इसे और पेचीदा बनाते हैं। मृतका के पति के अनुसार, घर के बाहर खड़ा उनका ट्रैक्टर गायब मिला है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में रखी गई जीरे की बोरियों के गायब होने की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन करोड़ की जमीन पर बना ‘क्राइम ढाबा’ ढहा, यहीं रचती थी गैंग वारदातों की साजिश

मौके पर मिले संदिग्ध निशान, एफएसएल टीम जांच में जुटी
घटनास्थल के आसपास संदिग्ध पैरों के निशान भी मिले हैं, जिन्हें अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैज्ञानिक तरीके से सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें