फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra: उधार के दबाव और वायरल माफी वीडियो के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए दो संदिग्ध

Wed, 25 Mar 2026 10:07 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

Balotra News: बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में जीनगर कॉलोनी निवासी गौतम जीनगर ने उधार के दबाव, धमकियों और थाने में बनवाए माफी वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में कर्ज संबंधी विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना के चलते एक युवक ने मंगलवार तड़के आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 
जीनगर कॉलोनी निवासी गौतम जीनगर ने मंगलवार तड़के अपने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिजनों के अनुसार मुख्य वजह उधार लिए गए पैसों को लेकर लगातार मिल रही धमकियां और सार्वजनिक अपमान था।
 
मृतक के भाई अनिल सोनगरा ने सिणधरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रिंस नागौरा पुत्र विनोद कुमार, विनोद नागौरा पुत्र शकूर पठान सहित अन्य लोगों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अनिल सोनगरा ने बताया कि गौतम ने करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे और समय पर लौटाने का आश्वासन दिया था। सुरक्षा के तौर पर उसने लगभग 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी आरोपियों को सौंप दिया था, फिर भी उसे बार-बार परेशान किया जाता रहा।
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार आरोपियों ने गौतम को सिणधरी थाने ले जाकर दबाव बनाया और थाना परिसर के बाहर ही उससे माफीनामा का वीडियो रिकॉर्ड करवाया। इस दौरान उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया, जिससे युवक गहरे अवसाद में चला गया। समाज में अपनी छवि खराब होने का डर उसे सताने लगा और इसी मानसिक दबाव में उसने जीवन समाप्त कर लिया।
 
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समझाइश करनी पड़ी। परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक वार्ता चली, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- Rajasthan News: FMGE फर्जी सर्टिफिकेट मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, पूर्व RMC रजिस्ट्रार समेत 18 गिरफ्तार
 
थाना पुलिस के अनुसार मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से उसे सार्वजनिक अपमान और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह गहरे तनाव में चला गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें