फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra: अवैध बजरी माफिया और रॉयल्टी कार्मिकों की लड़ाई में राहगीर बाइक सवार की गई जान, गाड़ी से मारी टक्कर

Sat, 26 Aug 2023 12:46 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

बालोतरा में अवैध बजरी माफिया और रॅायल्टी कार्मिकों की लड़ाई का मामला सामने आया है। जिसमें रॉयल्टी कार्मिकों की गाड़ी से राहगीर बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की जान चली गई। लूणी नदी में अवैध बजरी खनन की रैकी का शक था।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर (बाइक सवार युवक को रॅायल्टी कार्मिकों ने गाड़ी से टक्कर मारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा जिले में लूणी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। बजरी खनन पर नकेल कसने में प्रशासन की नाकामी लगातार सामने आ रही है। जिससे आए दिन बजरी माफिया और रॉयल्टीकर्मियों के बीच संघर्ष चल रहा है। ऐसे में आम लोगों की जान जा रही है। रॉयल्टी कर्मी आए दिन बजरी माफियाओं से रॉयल्टी वसूलने के प्रयास में गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। इसी के चलते पहले भी कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। शनिवार सुबह ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें रॉयल्टी कर्मियों ने अपनी गाड़ी से राह चलते बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर जान ले ली।

विज्ञापन


खनन विभाग के अधिकारियों के बदौलत फल-फूल रहा है अवैध खनन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद सिवाना क्षेत्र में धडल्ले से बजरी का खनन किया जा रहा है। जिसमें अवैध बजरी माफिया और रॉयल्टी कार्मिकों के बीच आए दिन संघर्ष की खबरें आम हो गई है। इन इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में रॉयल्टीकर्मियों की बिना नंबरी गाडियां दिन-रात दौड़ती हैं। ये गाड़ियां अवैध हथियारों से लैस लोगों से भरी होती हैं। अवैध बजरी के संदेह पर किसी के भी साथ मारपीट से पीछे नहीं हटते है। अवैध बजरी खनन का धंधा खनन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वहीं, रॉयल्टी कार्मिकों को खुली छूट आए दिन आम जन की जान पर भारी पड़ रही है। शनिवार तड़के देवड़ा मागल सड़क मार्ग पर अवैध बजरी माफियाओं के वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बजरी से भरा हुआ डंपर पीछे चल रहा था। आगे बाइक पर सवार कुंडल निवासी जितेन्द्र सिंह चल रहा था। इस दौरान डंपर का पीछा कर रहे रॉयल्टी कार्मिकों की गाड़ी ने बजरी माफियाओं की एस्कोर्टिंग के शक में बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे जितेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआवना किया और मृतक के शव को सिवाना राजकीय अस्पताल में रखवाया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के साथ कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें