फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सेना प्रमुख नरवणे ने पोखरण का दौरा किया, विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी

Thu, 15 Jul 2021 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण

सार

नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का भी दौरा किया जहां वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें इस क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
जेनरल नरवणे तोपों की गोलाबारी देखते हुए - फोटो : Twitter@adgpi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने गुरुवार को राजस्थान के पोखरण का दौरा किया और वहां विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी जिसमें घरेलू निर्माताओं द्वारा विकसित की जा रही तोपें भी शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का भी दौरा किया जहां वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें इस क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन


सेना ने कहा कि जैसलमेर पहुंचने के बाद सेना प्रमुख सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन के साथ पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो हुए, जहां उन्होंने स्वदेशी निर्माताओं द्वारा विकसित किए जा रहे उपकरणों सहित विभिन्न तोपों की गोलीबारी देखी।

 जानकारी के अनुसार बाद में सेना प्रमुख ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्हें कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और अन्य कमांडरों ने परिचालन स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी।  सेना ने कहा कि जनरल नरवणे ने कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनसे प्रशिक्षण और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें