फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने सर्किट हाउस में गहलोत-पायलट संग की हाईलेवल बैठक, बाहर आकर बोले- सब ठीक है

Mon, 19 Dec 2022 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा में हुई विशाल जनसभा के बाद राहुल गांधी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां राहुल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ एक बंद कमरे में लंबी चर्चा की।
विज्ञापन
पायलट, राहुल और गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालाखेड़ा में हुई विशाल जनसभा के बाद राहुल गांधी अलवर के सर्किट हाउस पहुंचे, यहां राहुल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ एक बंद कमरे में लंबी चर्चा की। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हर हाल में सुलह करवाना चाहते हैं। ताकि आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट किया जा सके। राहुल ने कहा, राजस्थान में सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अलवर के सर्किट हाउस में राजस्थान का नया राजनीतिक इतिहास लिखा जा सकता है। साथ ही राजस्थान मॉडल को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। जनता के लिए विधायक और मंत्रिमंडल के दरवाजे खुले रखने के निर्देश सहित कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई हो। साथ ही उनके काम हों, इसको भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान मॉडल और फाइव स्टार योजना से राहुल गांधी खासे खुश हैं। साथ ही मिलकर काम करने की भी नसीहत दी है। सूत्रों के अनुसार, पायलट को भी बड़ी जिम्मेदारी जल्द ही दी जा सकती है।

गहलोत-पायलट की तकरार, राजस्थान के लिए चुनौती...
बताते चलें, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार राजस्थान कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। दोनों नेताओं के बीच में जिस तरह की बयानबाजी देखने को मिलती है, कई मौकों पर ये पार्टी के लिए ये मुसीबत बन जाती है। अब क्योंकि राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में पार्टी का एकजुट रहना जरूरी है। दोनों दिग्गज नेताओं का भी मतभेद भुला साथ रहना जरूरी है। इसी वजह से राहुल गांधी ने दोनों नेताओं के साथ ये बैठक की।
विज्ञापन


दो घंटे चली बैठक...
बैठक पूरे दो घंटे चली है, इससे पहले भी राहुल ने तकरार को कम करने के लिए इस तरह की मुलाकात की है। अब जमीन पर इन मुलाकातों का कितना असर पड़ता है, ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। अभी के लिए कांग्रेस की तरफ से पूरी कोशिश हो रही है कि पार्टी को एकजुट रखा जाए।

बता दें कि राहुल गांधी सर्किट हाउस से निकलकर रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी के सुझाव के बाद 26 जनवरी से राजस्थान के मंत्री पैदल यात्रा शुरू करेंगे। बैठक में राहुल गांधी संग सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्र सिंह और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल रहे।

राजस्थान में यात्रा 20 दिन चली...
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा करीब 500 किलोमीटर तय करेगी। यात्रा आज दौसा से अलवर पहुंची है। यात्रा अब दो दिन बाद यहां से निकल जाएगी। प्रदेश में यह यात्रा करीब 20 दिन चली है, 21 दिसंबर की सुबह यह यात्रा हरियाणा के मुडका सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें