फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अलवर में पांच नाबालिग छात्राओं से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, अब प्रिंसिपल समेत 15 शिक्षकों पर एफआईआर

Thu, 09 Dec 2021 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित नाबालिक छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पुरुष शिक्षक उनके साथ दुष्कर्म करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 15 शिक्षकों पर पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने कहा कि सभी 15 लोगों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदले की भावना के तहत घटना को अंजाम दी गई हो। जिसे पिछले दिसंबर में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि पुरुष शिक्षक अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।

विज्ञापन


लड़कियों के परिवार ने किया मेडिकल जांच कराने से इनकार
भिवाड़ी के एसपी जोशी ने कहा कि लड़कियों के परिवार वालों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है। उनके बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे और गहन जांच की जाएगी। जोशी ने आगे कहा कि पहली प्राथमिकी स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों की शिकायत पर आधारित थी, दूसरी प्राथमिकी में दो और लड़कियों का जिक्र है और तीसरा मामला एक अन्य नाबालिग से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें