फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं

Sat, 15 Aug 2026 02:10 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित अलवर साल्वेक्स फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। तेल और पैकिंग सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। अलवर, खैरथल और भिवाड़ी से 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराई गई हैं।
विज्ञापन
अलवर साल्वेक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित अलवर साल्वेक्स फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मस्टर्ड ऑयल की पैकिंग का काम होता है। तेल और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अलवर के अलावा खैरथल और भिवाड़ी से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के अनुसार, अब तक दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद तेल और पैकिंग सामग्री के कारण आग पूरी तरह बुझाने में परेशानी आ रही है।

आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं
आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया। अधिकारियों का उद्देश्य आग को आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकना और किसी भी संभावित जनहानि को टालना है। दमकल की टीमें फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग भी मौके के आसपास जमा हो गए, जिन्हें पुलिस और प्रशासन की टीमों ने सुरक्षित दूरी पर रखा।
विज्ञापन


करोड़ों के नुकसान की आशंका
फैक्ट्री में तेल और पैकिंग सामग्री बड़ी मात्रा में रखी होने के कारण आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने और फैक्ट्री का निरीक्षण होने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan News: बीकानेर में CM भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा, 15 प्लाटून का शानदार मार्चपास्ट
विज्ञापन


आग के कारणों का पता नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग बुझाने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। आग पूरी तरह शांत होने के बाद फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए खैरथल और भिवाड़ी से भी दमकल वाहन बुलाए गए हैं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें