फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- इंदिरा और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जान दी; बीजेपी पर जमकर बरसे खरगे

Mon, 19 Dec 2022 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अलवर में एक जनसभा को संबोधित किया। खरगे ने राजस्थान की धरती से चीन के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, वह बाहर शेर जैसे बात करते हैं, लेकिन असल में वह चूहे की चाल चलते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा है। खरगे ने एक ऐसा विवादित बयान दिया, जिसको लेकर बवाल मच सकता है। उन्होंने कहा, हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या (किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं।

विज्ञापन


खरगे ने कहा, हम चीन के आक्रमण पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन वह (सरकार) चर्चा के लिए तैयार नहीं है। वह बाहर शेर जैसे बात करते हैं, लेकिन असल में वह चूहे की चाल चलते हैं। हम देश के साथ हैं, लेकिन सरकार जानकारी छुपा रही है।



'ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे'
जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे। मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए, मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी। राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी CM, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं।
विज्ञापन


12 घरेलू सिलेंडर मिलेंग सस्ते...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपये में देंगे। महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं, वह करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें