फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Thu, 12 Nov 2026 11:33 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय दो लोग पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे थे, जबकि तीसरा युवक एनएचएआई की कैंपर के पास रिपोर्ट तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हेक्ट्र चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी पंचर हो गई थी। उसका चालक और एक युवक सड़क किनारे गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान वहां एनएचएआई की कैंपर गाड़ी के पास एक अन्य युवक रिपोर्ट तैयार कर रहा था। तभी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों घायलों को तत्काल बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती भी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें