फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच, क्या झूठ: अब नसरुल्लाह संग अंजू का वीडियो शूट आया सामने, फोन पर निकाह की बात से किया था इनकार

Tue, 25 Jul 2023 05:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू की गुत्थी उलझती जा रही है। अब पाकिस्तान में शादी और इस्लाम धर्म परिवर्तन की सूचना और नसरुल्लाह के संग वीडियो शूट सामने आया है, लेकिन फोन पर अंजू इनकार कर रही है।
विज्ञापन
नसरुल्लाह के संग अंजू के वीडियो शूट की तस्वीरें। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू ने क्या वहां इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। क्या उसने नसरुल्लाह के साथ कोर्ट मैरिज या निकाह कर लिया है। पाकिस्तान से लेकर भारत की मीडिया में कुछ वायरल हुए वीडियो सामने आए हैं, लेकिन अंजू ने इन खबरों का खंडन किया है।

विज्ञापन




जो मोबाइल नम्बर अंजू ने पाकिस्तान एंट्री के वक्त लिखवाया था, उस पर कॉल करने पर खुद को अंजू बताने वाली महिला ने इन सभी खबरों को फेक बताया और 26 जुलाई को पाकिस्तान से रवाना होकर 27 जुलाई को सड़क मार्ग से बाघा बॉर्डर के रास्ते होकर दिल्ली आने की बात कही। अमर उजाला से बातचीत में अंजू ने शादी और निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने की बातों को फेक बताया और कहा मेरे लिए यह सब इतना आसान नहीं है। मैं वापस इंडिया आ रही हूं। कल रवाना होकर परसो तक दिल्ली पहुंच जाऊंगी।
विज्ञापन




लेकिन पाकिस्तान से अंजू का जो वीडियो नरुल्लाह के साथ जारी हुआ है, उसमें अंजू विद नसरुल्लाह लिखा हुआ है। प्री वेडिंग जैसा ही वीडियो शूट हुआ है। धर्म परिवर्तन कर ईसाई से इस्लाम धर्म ग्रहण कर अब उसका नाम फातिमा बताया जा रहा है। वीडियो जारी होने के बाद अंजू का परिवार अचानक सदमे में चला गया है और परिवार के कोई भी सदस्य बात करने को राजी नहीं है। उसका पति अरविंद और परिवार कहां चला गया यह भी अब किसी को पता नहीं है। 
विज्ञापन


आज दोपहर में पाकिस्तानी मीडिया में उसके वीडियो जारी होने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि वह भारत वापस नहीं आएगी। अगर भारत वापस आती है, तो उसका परिवार उसको स्वीकार करेगा या नहीं ये भी बड़ा सवाल है। पाक मीडिया के द्वारा यह बताया गया है कि अंजू ने वहां पर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और अंजू से वह फातिमा बन गई है। अंजू का पाकिस्तान के डिर में कोर्ट में नसरुल्लाह के साथ निकाह करने की भी अपुष्ट सूचनाएं हैं, लेकिन अंजू ने उससे इनकार किया है। जो वीडियो जारी हुआ है वो पहाड़ों की वादियों में फिल्माया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें