फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: अवैध संबंधों के शक में हत्या करके फरार हुए दो और आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहे थे पुलिस को चकमा

Wed, 30 Apr 2025 04:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अवैध संबंधों के चलते अगस्त में जाजोर गेट के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सदर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या पिछले वर्ष 20 अगस्त को जाजोर गेट के पास हुई थी, जिसमें मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के 19 निशान पाए गए थे।

विज्ञापन


थानाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई थी। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की थी और कुछ ही दिनों बाद एक आरोपी भुवनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि घटना में उसके दो साथी गौरव और आदित्य भी शामिल थे, जो तब से फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: ज्वेलरी शॉप से तीसरी बार चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी और आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद के चलते उन्होंने विशाल के साथ निर्ममता से मारपीट की थी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें