फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : खाली पड़ी जमीन पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद मचा बवाल, खंडेलवाल समाज ने जताया अपना हक

Tue, 08 Oct 2024 12:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले में खंडेलवाल समाज का कहना है कि यह जमीन समाज की है लेकिन दूसरे पक्ष का कहना है कि इतने सालों से जमीन खाली थी तब कोई नहीं आया लेकिन प्रतिमा स्थापित होते ही समाज अपना हक जताने आ गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेलवाल स्कूल के पास कुछ लोगों ने खाली जमीन पर हनुमानजी प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसे लेकर तगड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खंडेलवाल समाज इस जमीन को अपना बता रहा है, वहीं लोगों का कहना है कि स्कूल के पास की यह जमीन सरकारी है।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि आज हमने इस जमीन पर हनुमानजी का पाठ किया और पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति  स्थापित की। इस दौरान सभी मोहल्लेवासियों द्वारा आपसी चंदा इकट्ठा कर भगवान हनुमानजी के भंडारे का आयोजन भी किया गया था, जिसमें आसपास के लोगों के अतिरिक्त खंडेलवाल समाज के कुछ लोग भी भंडारे में आए थे। यह जमीन पिछले करीब 300 वर्षों से खाली पड़ी हुई थी, जिस पर पिछले 30 सालों से भंडारे और प्याऊ का आयोजन किया जाता है। 

लोगों ने बताया कि इस खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने हनुमान मूर्ति का प्रतिष्ठा की। दिन भर कार्यक्रम चला लेकिन कोई रोक-टोक करने वाला नहीं आया लेकिन रात होते-होते खंडेलवाल समाज के कुछ लोग इस जमीन को अपनी बताकर मंदिर हटाने का दवाब बना रहे हैं और महिलाओं के बैठने के लिए चबूतरा बनाए जाने के नाम पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी इस मंदिर का निर्माण नहीं किया जाता तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यहां हर रोज पूजा-अर्चना और आरती जैसी गतिविधियां होती रहेंगी अगर किसी व्यक्ति विशेष ने मंदिर को हटाने की कोशिश की तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


इधर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष ने बताया कि यह स्कूल की जमीन है जो पिछले 100 सालों से हमने खाली छोड़ रखी थी। हमें यहां प्रतिमा स्थापित किए जाने के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही देर शाम को इस बारे में पता लगा तो हमने समाज के लोगों को एकजुट कर आपत्ति दर्ज कराई।

मौके पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों की भीड़ बढ़ती गई और हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होने के बाद अलग-अलग तर्क के साथ अपनी बात बताते हुए नजर आए। उधर खंडेलवाल समाज के लोगों को कहना है कि यह जमीन हमारे स्कूल की जमीन है और हम इस पर भविष्य में निर्माण करने वाले थे। इस प्रकार से यदि कोई धर्म के नाम पर साजिश करके हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो समाज भी चुप बैठने वालों में से नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें