फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पशु-पक्षियों के लिए चारा-पानी की सेवा, युवा ब्राह्मण परिवार और जीवन धारा ब्लड बैंक ने की शुरुआत

Sun, 09 Jun 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को चारा-पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से युवा ब्राह्मण परिवार एवं जीवन धारा ब्लड बैंक के तत्वावधान में एक संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में युवा ब्राह्मण परिवार एवं जीवन धारा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को चारा व पानी उपलब्ध कराने के अभियान की शुरुआत बुद्ध विहार कांजी हाउस, गौशाला में गौ माता की पूजा करके की गई। 

विज्ञापन


इस संयुक्त अभियान में पशु-पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही बेजुबान पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। युवा ब्राह्मण परिवार के प्रवक्ता शिवचरण कमल ने कहा कि बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा करना सभी का दायित्व है इस भीषण गर्मी में जहां आम आदमी पानी से परेशान है, वहीं पशु-पक्षी के लिए भी पानी और चारे की जरूरत है। समाज के लोग इस अभियान से जुड़कर बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें