घटनास्थल की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर शहर में पांच नकाबपोश बदमाशों ने देर रात को एक घर में घुसकर लोगों को बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मामला शहर की कोतवाली थाना अंतर्गत स्कीम नंबर एक में मकान नंबर 217 का है। यहां पर देर रात 2:30 बजे एक मकान में पांच नकाबपोश बदमाश घुसे और मकान मालिक नीरज गर्ग के माता-पिता को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे कोतवाली थाना पुलिस को की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस घटना के बारे में डिप्टी एसपी अंगद शर्मा ने बताया सुबह हमको 5 बजे के करीब सूचना मिली की कोतवाली थाना इलाके में पीड़ित नीरज के मकान में कोई डकैती हुई है। इस सूचना पर हम मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने पूरे खंगाल लिए और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया करीब घर से 10 से 15 लाख रुपये की डकैती हुई है। अभी पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर चोरों का पता लगा रही है।
एक सिक्ख व्यक्ति जो पड़ोस में ही रहते हैं, उन्होंने बताया कि मकान के मालिक नीरज गर्ग अपने परिवार के साथ एक शादी में गए हुए थे और उनके पीछे से यह डकैती की घटना हो गई। अब नीरज के आने के बाद ही पता चलेगा कि डकैत क्या कुछ ले गए हैं। उनके पिता के अनुसार 15 लाख रुपये की डकैती बताई जा रही है। वैसे दोनों बुजुर्ग दंपती अभी तक दहशत में हैं, क्योंकि उनके साथ बंधक बनाकर मारपीट भी की गई है। उधर, पुलिस भी यह मान रही है कि बदमाश लाखों रुपये नकद और जेवर आदि ले गए हैं, जिसकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।