फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पूर्व RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बोले- नाम बदलकर लूट रहे झूठी वाहवाही, BJP की करतूतों से जनता वाकिफ

Wed, 20 Nov 2024 03:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नाम बदलकर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। बीजेपी की करतूतों से जनता वाकिफ हो चुकी है। अजमेर पहुंचे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बयान दिया है।
 
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर प्रवास पर आए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बुधवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर बीजेपी झूठी वाहवाही लूट रही है। बीजेपी की करतूतों से जनता वाकिफ है। होटल खादिम का नाम बदलने, अजमेर की पेयजल और सड़कों की समस्या, राजस्थान सहित देश भर में हुए उपचुनाव और महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन


उनके सवालों के बेबाकी से जवाब देकर बीजेपी सरकार और नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में होटल खादिम का नाम बदलने पर कई सवाल खड़े किए और बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने बरसो पुरानी होटल खादिम का जो नाम परिवर्तन कर होटल अजयमेरु कर दिया है। होटल का नाम बदलने से पहले बीजेपी सरकार को अजमेर वासियों की भावना को भी जानने की कोशिश करनी चाहिए। किसी धर्म विशेष के नाम को टारगेट करना कतई उचित नहीं है। क्योंकि अजमेर गंगा जमुनी तहजीब का शहर है और अजमेर चौहान वंशज की कर्म भूमि है। यहां सभी धर्मों के लोग बरसों से सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहकर मिसाल कायम का रहे हैं।

धर्मेंद्र राठौड़ बोले, मेरा यही कहना है कि अगर बीजेपी के नेता वाकई विकास की बात करते हैं तो होटल खादिम का नाम बदलने के बजाय नई अजयमेरु होटल बना देते, इससे बीजेपी का विकास भी देखने को मिल जाता। जब मैं अशोक गहलोत सरकार में आरटीडीसी अध्यक्ष के पद पर था, तब जो आरटीडीसी होटल बंद होने की कगार पर थे और कर्मचारियों का मनोबल टूट चुका था, हमारी सरकार ने अरबों रुपये की योजना से प्रदेश की आरटीडीसी होटलों का जीर्णोद्वार करवाया और होटलों की कायापलट कर दी। जो होटल बंद होने के कगार पर थे, अब वो सरकार की कमाई का जरिया बनी है। आरटीडीसी की अजमेर होटल खादिम और पुष्कर सरोवर इसका उदाहरण है, ये होटल अब पर्यटकों की खास पसंद बन हुई है। आरटीडीसी के कर्मचारियों को ओपीएस का भी लाभ दिया, जो हमारी सरकार का ऐतिहासिक कदम रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं की कार्यशैली और नीतियों पर सवाल उठाते कहा कि सबका साथ सबका विकास का ढिंढोरा पीटने से और बरसों पुराने कामों का नाम बदलकर खुद की राजनीति चमकाने से काम नहीं होता है। बीजेपी नेता विकास के काम करके दिखाए और फिर काम गिनाएं। राठौड़ ने होटल खादिम का नाम बदलने पर हमला बोलते कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों को रंग पुताई से अपने नाम कर रहे हैं और झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। इतना ही नहीं, देश की संपत्तियों को बेचने से भी बाज नहीं आ रहे हैं, जो बड़े शर्म की बात है। 

बीजेपी सरकार ने हमारी कांग्रेस सरकार के राजीव गांधी केंद्रों और इंदिरा रसोई सहित कई योजनाओं का नाम बदलकर खुद का विकास कर लिया। जनता बीजेपी की करतूतों को अच्छी तरह से समझने लग गई। उन्होंने राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूत स्थिति का दावा करते कहा कि उपचुनाव में सात विधानसभा के हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अधिकांश सीटें जीत रही है। प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की बीजेपी सरकार की जुमलेबाजी सरकार और उनकी नीतियों को नकार कर कांग्रेस का हाथ मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रभारी रहा। उपचुनाव में हमारी पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीत रहे।

राठौड़ ने दो राज्य के चुनाव और उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वायनाड लोकसभा सीट की प्रत्याशी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी लाखों वोटों से चुनाव जीत रही हैं। महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। देश की जनता डबल इंजन की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, धर्म और जाति के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने की राजनीति और बीजेपी की जुमलेबाजी और बिगड़ी कानून व्यवस्था से तंग हो चुकी है। अब देश की जनता राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री देखना चाह रही है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक देश की जनता के हितों और उनकी रक्षा के लिए लड़ रहे और संघर्ष कर रहे हैं, जो जनता को साफ दिखाई दे रहा है। मीडिया के पेयजल समस्या और सड़कों की बदतर स्थिति के पूछे सवालों पर राठौड़ ने कहा कि अजमेर में डबल इंजन ही नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार है। 

केंद्र सरकार में अजमेर से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत हैं। नगर निगम में भी बीजेपी का बोर्ड होने के बावजूद शहरवासी पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जबकि बीसलपुर बांध पानी से फुल भरा है। शहरवासियों को 48 से 72 घंटे के अंतराल में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जबकि 24 घंटे में पेयजल सप्लाई के इंतजाम होने चाहिए, लेकिन कोई स्थानीय मंत्री और नेता का इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहे।

इतना ही नहीं शहर की अधिकांश सड़के गड्ढों में तब्दील हैं। लेकिन बीजेपी नेताओं को शहर वासियों की तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। आमजन सहित व्यापारी और वाहन चालक सरकार और नेताओं की नाकामी झेल कर प्रताड़ित हैं, जो सरकार और नेताओं को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह आरोप मैं ही नहीं लगा रहा हूं, बीजेपी के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत भी पेयजल समस्या और विकास कार्यों को कई बार अपने ही नेताओं पर सवाल उठा चुके हैं।

विधायक अनिता भदेल ने तो विधानसभा में जलदाय मंत्री के सामने अजमेर की पेयजल समस्या का मुद्दा उठाकर बीजेपी के मंत्रियों के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी थी। ताज्जुब इस बात का है कि बीजेपी के मंत्री और विधायक भी अपनी अपनी ही सरकार के खिलाफ विकास के काम नहीं होने के आरोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर साफ जाहिर है कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है और जनता त्रस्त है। 

अजमेर पहुंचे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें