फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर दरगाह में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sun, 26 Apr 2026 08:37 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan News: अजमेर दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और दरगाह कमेटी की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
अजमेर शरीफ दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात अचानक आग भड़क गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह के गेट नंबर 4 पर शनिवार रात अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित प्रयासों से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरगाह परिसर की छत पर ट्रांसफार्मर के लिए बिछाई गई बिजली की केबल में रात करीब 10:30 बजे अचानक चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दूर से दिखाई देने लगीं, जिससे वहां मौजूद जायरीन और स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण वायरिंग में नमी आ गई थी। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज के साथ तारों में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर होती दिखी, लेकिन समय रहते लोगों ने सक्रियता दिखाई।

अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और खादिमों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिलेंडर और रेत-बजरी का उपयोग कर आग को फैलने से रोक दिया। करीब कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं हीटवेव का कहर; जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति से जुड़ी कंपनी टाटा पॉवर के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली व्यवस्था की जांच की और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद इलाके में स्थिति सामान्य हो गई और सभी ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें