RPSC Update: आरपीएससी ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर परीक्षा–2024 के तहत साइबर फॉरेंसिक और नारकोटिक्स डिवीजन के लिए पात्रता जांच के बाद मुख्य सूची जारी की। कुल 3 अभ्यर्थी (नारकोटिक्स से 1 और साइबर फॉरेंसिक से 2) मुख्य सूची में सफल हुए।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (गृह–ग्रुप 1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा–2024 के तहत पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद साइबर फॉरेंसिक एवं नारकोटिक्स डिवीजन के पदों के लिए मुख्य सूची जारी कर दी है। आयोग ने इसकी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।
आयोग सचिव के अनुसार विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच संबंधित विभाग द्वारा पूरी की गई। जांच के बाद नारकोटिक्स डिवीजन के 1 और साइबर फॉरेंसिक डिवीजन के 2 अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों के विरुद्ध मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।