राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (गृह–ग्रुप 1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा–2024 के तहत पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद साइबर फॉरेंसिक एवं नारकोटिक्स डिवीजन के पदों के लिए मुख्य सूची जारी कर दी है। आयोग ने इसकी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।