फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC SI Exam 2021: 20 सितंबर को फिर होगी RPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 3.83 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला

Tue, 12 May 2026 01:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC SI Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 की नई तिथि 20 सितंबर 2026 घोषित की है। यह परीक्षा 859 पदों के लिए आयोजित होगी, जिसमें केवल 2021 परीक्षा के दोनों पेपर देने वाले 3.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण रद्द हुई परीक्षा को लेकर अब आयोग अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा।
विज्ञापन
RPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग अब यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित करेगा। यह भर्ती पूर्व निर्धारित 859 पदों के लिए ही कराई जाएगी। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के चलते रद्द की गई इस भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी नई तारीख का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


केवल पुराने अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
RPSC अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि दोबारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 3 लाख 83 हजार 097 है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे और परीक्षा सीमित अभ्यर्थियों के लिए ही आयोजित होगी।

पेपर लीक और गड़बड़ियों के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की अनुशंसा के बाद आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया था। इस भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी और अन्य गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) द्वारा की गई थी। जांच में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


आरोपित अभ्यर्थियों पर जल्द होगा फैसला
अब दोबारा होने वाली परीक्षा में SOG जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों पर आरोप तय किए गए हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही RPSC की फुल कमीशन बैठक आयोजित की जाएगी। उसी बैठक में तय किया जाएगा कि आरोपित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए या नहीं।

आवेदन में संशोधन का मिलेगा अवसर
आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन और अपडेट का मौका भी दिया है। अभ्यर्थी 16 मई से 30 मई 2026 तक अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इस दौरान मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार का पता जैसी जानकारियां अपडेट की जा सकेंगी। आयोग का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें: सीकर में एक और दो मई की रात का वो खेल जिसने रद्द करवाई नीट; कैसे हुई बंदरबांट, जानिए?
विज्ञापन


नई तारीख से अभ्यर्थियों को मिली राहत
एसआई भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे चर्चित भर्तियों में से एक रही है। परीक्षा रद्द होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों में निराशा थी, लेकिन अब नई तिथि घोषित होने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है। आयोग जल्द ही विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें