फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएससी ने निकाली वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती: 11 जून से आवेदन शुरू; तीन पदों पर होगी नियुक्ति

Tue, 02 Jun 2026 09:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में एक-एक पद भरा जाएगा।

विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग निकली भर्तियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में कुल तीन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


11 जून से आवेदन होंगे शुरू
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन, फिजिक्स डिवीजन और बैलिस्टिक्स डिवीजन में एक-एक पद भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 11 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आरपीएससी सचिव ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आयोग द्वारा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध
भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, आयु सीमा और अन्य आवश्यक जानकारियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तस्वीर एक, मायने अनेक: जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी संग खिंचाई फैमिली फोटो; सियासी गलियारों में चर्चा तेज
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों की नियुक्ति से फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी। भर्ती को लेकर विज्ञान और फॉरेंसिक क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें