फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC भर्ती अपडेट: 9 भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार; जानिए तारीख

Thu, 23 Jul 2026 04:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 9 भर्तियों के लिए 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। इंटरव्यू कॉल लेटर जल्द वेबसाइट पर अपलोड होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न विभागों की 9 भर्तियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


पूरा कार्यक्रम समझें
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी विषयों में पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी तथा मेडिकल ऑन्कोलॉजी के साक्षात्कार 31 जुलाई को होंगे। वहीं मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विषय के इंटरव्यू 3 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ब्रॉड स्पेशियलिटी (जनरल मेडिसिन) के पदों के लिए 4 अगस्त से 14 अगस्त तक साक्षात्कार होंगे। इसी क्रम में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), कृषि विभाग भर्ती-2022 के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी 31 जुलाई को निर्धारित किए गए हैं।

पढे़ं: NEET Paper Leak: भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने की राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


इसके अलावा 3 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के तहत इतिहास विषय के पदों के लिए साक्षात्कार का 12वां चरण, लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के लिए पांचवां चरण तथा सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम), गृह विभाग (ग्रुप-1) भर्ती-2024 के लिए साक्षात्कार का पहला चरण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र, सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। RPSC ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कॉल लेटर निर्धारित समय से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें और समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर आवश्यक तैयारियां पूरी करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें