फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

Fri, 27 Mar 2026 07:50 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 27 से 30 मार्च तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई जिलों में मौसम बदलेगा। किसानों को कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
मौसम-  संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 27 मार्च से 30 मार्च तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को प्रदेश के करीब 8 जिलों में मौसम बदल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, झुंझुनूं और सीकर सहित नागौर, जैसलमेर और जोधपुर के कुछ हिस्सों में बादल छाए और हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी
 

दिन में तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदला। कई जगहों पर धूलभरी तेज हवाएं चलीं, वहीं बीकानेर, सीकर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दूसरी ओर बाड़मेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर सहित दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी जिलों में मौसम साफ बना रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें-Rajasthan: 'अंतरराष्ट्रीय हालात बेहद नाजुक, सरकार तैयारी में रही पीछे', गहलोत ने विश्व शांति पर जताई चिंता
Rajasthan: जैसलमेर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बेटों के बाद पिता भी गिरफ्तार; 50 लाख की स्मैक-MD बरामद

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च से एक मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। 28 से 30 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि खेतों या खुले में रखी कटी या पकी फसलों को सुरक्षित स्थान या ढके हुए स्थान पर रख लें, ताकि संभावित बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें