फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव; हर ग्राम पंचायत में बनेगी कमेटी, 5 लाख पदाधिकारी नियुक्त होंगे

Thu, 26 Mar 2026 08:32 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कांग्रेस ने पंचायत और निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में 21 सदस्यीय कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने 19 अप्रैल तक 5 लाख से अधिक पदाधिकारी नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने पहली बार राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में कार्यकारिणी समितियां गठित करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 5 लाख से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है।  पार्टी के निर्देशानुसार, राजस्थान की 14,726 ग्राम पंचायतों में 21 सदस्यीय कमेटियां बनाई जाएंगी, जिनमें एक अध्यक्ष भी शामिल होगा। इस प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3.23 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। पंचायतों के पुनर्गठन के बाद उनकी संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे संगठन विस्तार का दायरा और बढ़ गया है।

इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए 10,245 वार्डों में 21 सदस्यीय समितियां गठित की जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में एक अध्यक्ष सहित समिति का गठन होगा, जिससे शहरों में 2.11 लाख से अधिक पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इस तरह ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर मिलाकर कुल लगभग 5.35 लाख पदाधिकारी तैयार किए जाएंगे।

 

यह भी पढें- Rajasthan News: सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात, कांग्रेस बोली नॉन रेजिटेंड मुख्यमंत्री

विज्ञापन

 

कृषि मंत्री का गजब अंदाज: संगीत बजते ही मंच पर पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, शादी समारोह में लोगों संग जमकर थिरके

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 19 अप्रैल तक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार हार के डर से निकाय और पंचायत चुनावों में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत संगठन और व्यापक जनसमर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें