फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आरबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे इसी माह, जल्दी रिजल्ट निकालकर बोर्ड बनाएगा नया रिकॉर्ड

Mon, 12 May 2025 01:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरबीएसई इस बार बोर्ड परिक्षाओं के रिजल्ट इसी महीने घोषित करके नया रिकार्ड बनाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो गया है, अब बस रिजल्ट जारी करने की देरी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम मई माह में ही जारी करने की तैयारी में जुटा है। बोर्ड का प्रयास है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परिणाम जल्दी घोषित किए जाएं। यह पहला अवसर होगा, जब बोर्ड मई माह में ही दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी कर सकता है, जिससे विद्यार्थियों को आगे की योजना बनाने में आसानी होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यभर के कुल 19 लाख 39,645 विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था, इनमें कक्षा 10 के 10 लाख 62,341 छात्र-छात्राएं तथा 12वीं के 8 लाख 66,270 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब सभी की निगाहें इसके परिणामों पर टिकी हैं। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट की प्रतीक्षा में हैं।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार से, जानें शेड्यूल
विज्ञापन


पिछले वर्ष बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों संकायों विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम 20 मई को एक साथ घोषित किया था। वहीं 10वीं का परिणाम 29 मई को जारी हुआ था। इस बार बोर्ड ने इस डेट लाइन से पहले ही नतीजे जारी करने की योजना बनाई है। यदि ऐसा होता है तो यह एक नया कीर्तिमान होगा। पहले के वर्षों में 10वीं का परिणाम सामान्यतः जून महीने में आता था लेकिन अब बोर्ड इस परंपरा को तोड़ते हुए समय से पहले नतीजे जारी करने की दिशा में काम कर रहा है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और तकनीकी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। बोर्ड का उद्देश्य है कि परिणामों को समय पर, पारदर्शी और त्रुटिरहित रूप से जारी किया जाए ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


बोर्ड की इस पहल से न केवल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, बल्कि करियर योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। बोर्ड की यह तैयारी साफ संकेत देती है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में समयबद्धता और कुशल प्रबंधन की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें