फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS 2024: 74 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का आखिरी मौका, एक जून है अंतिम तारीख

Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएस परीक्षा-2024 के 74 प्रोविजनल अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का अंतिम मौका दिया है। अभ्यर्थियों को 1 जून 2026 तक आयोग कार्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (RAS) के 74 प्रोविजनल अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा तक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान प्रोविजनल रखा गया था
आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, आरएएस परीक्षा-2024 के इंटरव्यू के दौरान जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अधूरे पाए गए थे, उन्हें प्रोविजनल अथवा सशर्त रूप से शामिल किया गया था। साक्षात्कार के समय ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आयोग ने स्मरण पत्र जारी कर कई बार अवसर भी दिया, लेकिन अब तक 74 अभ्यर्थियों ने वांछित दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं।

वेबसाइट पर जारी की सूची
आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों की सूची कारण सहित अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिए भी सूचना भेजी गई है।

एक जून तक व्यक्तिगत रूप से करना होगा जमा
संबंधित अभ्यर्थियों को सूची के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ 1 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कराने होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें