देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को राबी खान नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रिहान गेस्ट हाउस में कुछ कश्मीरी लोग रुके हुए हैं। जिन कमरों में वे ठहरे हुए हैं और देश- विरोधी संदिग्ध बातें कर रहे हैं। इस पर बन्नादेवी पुलिस ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड माल गोदाम के सामने अंबोलिया गली में स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध कश्मीरियों की सूचना पर इलाका पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेस्ट हाउस के हरेक कमरे को खुलवाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी में वहां 15 कश्मीरी मिले। फिर सभी को पुलिस थाने ले आई। हालांकि उनसे घंटों पूछताछ व दस्तावेजों की जांच -पड़ताल करने के बाद कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में कश्मीरियों ने मस्जिद व मदरसों के लिए खुद के चंदा एकत्रित करने अलीगढ़ आने और माैसम खराब हो जाने पर गेस्ट हाउस में रुके होने की बात कही है। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी के अनुसार 14 जनवरी देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को राबी खान नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रिहान गेस्ट हाउस में कुछ कश्मीरी लोग रुके हुए हैं। जिन कमरों में वे ठहरे हुए हैं और देश- विरोधी संदिग्ध बातें कर रहे हैं। इस पर बन्नादेवी पुलिस ने मालगोदाम के पास अंबोलिया गली स्थित रिहान गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो तलाशी में दो कमरों में ठहरे 15 कश्मीरी मिले।
विज्ञापन
उन्होंने लोग हर साल मस्जिद व मदरसे के संचालन को चंदा एकत्रित करने के लिए अलग-अलग जिलों में जाने की बात बतायी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में भी उन्होंने कुछ मौलाना व मुतवल्ली से संपर्क करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आने-जाने, रहने और खाने -पीने में कुछ रुपये अपने खर्च में ले लेते हैं। सभी के पास आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मिले। गेस्ट हाउस के मालिक हाजी सादाब ने भी आईडी जमा कर उन्हें किराये पर कमरे उपलब्ध कराने की बात कही है।
एलआईयू ने शुरू की जांच
बन्नादेवी पुलिस को भले ही कश्मीरियों के संबंध में कुछ न मिला हो, मगर एलआईयू ने भी अपने स्तर से उनकी जांच शुरू कर दी है। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार कश्मीरियों से पूछताछ की गई है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सभी लोग मस्जिद व मदरसों के लिए चंदा एकत्रित करने आए थे। पुलिस स्तर से भी सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कश्मीरियों से कहा गया है कि बिना जानकारी दिए अलीगढ़ से लौटकर न जाएं।